नई कार खरीदते ही सोचें Resale Value - भारतीय बाजार में कार सिर्फ सफर का जरिया नहीं बल्कि एक बड़ा निवेश भी होती है. अगर शुरुआत से ही सही देखभाल की जाए तो भविष्य में इसकी रीसेल वैल्यू बढ़ सकती है.v
Credit : Car
समय-समय पर सर्विस जरूरी - इंजन ऑयल, ब्रेक ऑयल, कूलेंट और फिल्टर जैसी चीजों को नियमित बदलते रहें. सर्विस रिकॉर्ड होने से भविष्य में खरीदार को भरोसा होता है कि गाड़ी की सही देखभाल हुई है.
Credit : car
कार की बॉडी और पेंट का ध्यान रखें - कार साफ-सुथरी और चमकदार दिखती हो तो खरीदार पर अच्छा पहला इम्प्रेशन पड़ता है. नियमित धोना, वैक्स करवाना और छोटे डेंट या खरोंच समय पर ठीक करवाना जरूरी है.
Credit : Car
इंटीरियर को हमेशा ऑर्गेनाइज रखें - सीट, फ्लोर मैट और डैशबोर्ड की रोजाना सफाई कार नई जैसी दिखाती है. कार के अंदर धूम्रपान से बचें और एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करें.
Credit : Car
स्मूद ड्राइविंग से बढ़ाएं वैल्यू - तेज एक्सीलेरेशन और जोर से ब्रेक लगाने से इंजन और सस्पेंशन पर असर पड़ता है. स्मूद ड्राइविंग से कार की लाइफ लंबी होती है और रीसेल के समय कीमत अच्छी मिलती है.
Credit : Car
टायर और बैटरी की हालत रखें सही- टायर का सही प्रेशर और अच्छी स्थिति बहुत जरूरी होती है. बैटरी की नियमित जांच से अचानक खराबी से बचा जा सकता है और परफॉर्मेंस बनी रहती है.
Credit : Car
छोटी आदतें बनाती हैं बड़ा फर्क - रोजाना सफाई, समय पर सर्विस और समझदारी से ड्राइविंग से कार की कीमत लंबी अवधि तक बनी रहती है. इन आसान आदतों को अपनाकर आप अपनी कार का Resale Value काफी बेहतर बना सकते हैं.
Credit : car
Download App