गर्मी और खतरा - चिचिलाती गर्मी बस शुरू होने वाली है. कार में छोड़ी गई कुछ चीजें गंभीर खतरे का कारण बन सकती हैं.
Credit : car
परफ्यूम और डियोड्रेंट - बॉडी स्प्रे या ऐरोसोल कंटेनर्स हाईली इन्फ्लेमेबल होते हैं. सीधी धूप में ये अचानक गर्म होकर विस्फोट कर सकते हैं.
Credit : Car
लाइटर- लाइटर का फ्यूल पेट्रोल की तरह आसानी से आग पकड़ सकता है. सीधी धूप में छोटी चिंगारी भी पूरी कार को नुकसान पहुंचा सकती है.
Credit : Car
चमक‑धमक वाली चीजें - सीडी, मिरर या रियर व्यू मिरर की सजावट धूप को रिफ्लेक्ट कर सकती है. गलत कोण पर फोकस होने पर आग लगने या विस्फोट का खतरा बढ़ जाता है.
Credit : Car
बैटरी वाले डिवाइसेज़ - पावरबैंक जैसी डिवाइसेज में लिथियम‑आयन बैटरी लगी होती है. गर्मी में ये फट सकती हैं या ब्लास्ट कर सकती हैं.
Credit : Car
पानी की प्लास्टिक बोतल - सीधी धूप में प्लास्टिक की बोतल लेंस की तरह काम कर सकती है. कार के डैशबोर्ड या सीट पर आग लगने का कारण बन सकती है.
Credit : Car
धूप से बचाने के टिप्स - हाईली इन्फ्लेमेबल चीजें हमेशा ढकी हुई जगह पर रखें. बैटरी वाले डिवाइस और लाइटर को ग्लव बॉक्स या शेड में रखें.कार की सजावट के लिए चमक‑धमक वाली चीजें सीधे धूप में न रखें,रिफ्लेक्टिव आइटम आग का कारण बन सकते हैं.
Credit : car
सुरक्षित ड्राइविंग - गर्मी में कार में सावधानी से आइटम रखें. सुरक्षित रहने के लिए छोटी‑छोटी चीज़ें भी ध्यान से रखें.