WhatsApp का नया फीचर - अब बिना अकाउंट के भी कर सकेंगे WhatsApp कॉल! नए Guest Calling फीचर से गेस्ट यूजर्स आसानी से वॉयस और वीडियो कॉल में शामिल हो सकेंगे.
Credit : canva (representative Image)
ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं - बिना WhatsApp इंस्टॉल किए करें कॉल! गेस्ट यूजर कंप्यूटर के वेब ब्राउजर से कॉल लिंक खोलकर मीटिंग में शामिल हो सकेंगे.
Credit : canva
कैसे काम करेगा फीचर - बस लिंक बनाएं और शेयर करें! WhatsApp अकाउंट वाला यूजर कॉल लिंक बनाकर भेज सकता है, जिसे खोलकर दूसरा व्यक्ति कॉल जॉइन कर सकेगा.
Credit : canva
एक कॉल में 32 लोग- दोस्तों से लेकर ऑफिस मीटिंग तक, सब होगा आसान! Guest Calling में एक साथ अधिकतम 32 लोग वॉयस या वीडियो कॉल में शामिल हो सकेंगे..
Credit : Canva
स्क्रीन शेयरिंग की सुविधा - कॉल के दौरान स्क्रीन भी कर सकेंगे शेयर! यूजर्स को स्क्रीन शेयरिंग, हैंड रेज और इमोजी रिएक्शन जैसे उपयोगी फीचर्स भी मिलेंगे..
Credit : Canva (Represenatative Image)
होस्ट की होगी मंजूरी जरूरी - बिना अनुमति कॉल में नहीं मिलेगी एंट्री! गेस्ट को अपना नाम दर्ज करना होगा और होस्ट की मंजूरी मिलने के बाद ही वह कॉल में शामिल हो सकेगा.
Credit : Canva (Representative Image)
होस्ट के पास रहेगा कंट्रोल - पसंद न आने वाले गेस्ट को कर सकेंगे बाहर! कॉल होस्ट के पास किसी भी गेस्ट को कॉल से हटाने का विकल्प होगा, जिससे मीटिंग पर नियंत्रण बना रहेगा.
Credit : canva (Representative Image)
प्राइवेसी का भी ध्यान - कॉल होगी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड! गेस्ट दूसरे लोगों के फोन नंबर नहीं देख सकेंगे, न ही कॉल के दौरान मैसेज भेज पाएंगे या अपनी तरफ से दूसरे लोगों को जोड़ सकेंगे.
Credit : Canva
Zoom और Google Meet को टक्कर- ऑनलाइन मीटिंग करना होगा और आसान! बिना अकाउंट के कॉल जॉइन करने की सुविधा WhatsApp को ऑनलाइन मीटिंग के लिए ज्यादा उपयोगी बना सकती है.