ChatGPT में अब लॉक होंगी प्राइवेट चैट्स - नए Locked Chats फीचर से PIN और बायोमेट्रिक सुरक्षा के जरिए निजी बातचीत को सुरक्षित रख सकेंगे यूजर्स..
Credit : Canva (Representative Image)
4 अंकों के PIN से मिलेगी सुरक्षा - यूजर्स अपनी चुनिंदा चैट को चार अंकों वाले PIN या सपोर्टेड डिवाइस पर Face ID और Touch ID से लॉक कर सकेंगे.
Credit : Canva
सामान्य चैट हिस्ट्री में नहीं दिखेंगी बातचीत - लॉक की गई चैट हिस्ट्री, पिन की गई बातचीत और सर्च रिजल्ट से हटकर अलग Locked Chats सेक्शन में दिखाई देंगी.
Credit : Canva (Represnettaive Image)
पुरानी और नई, दोनों चैट होंगी लॉक - यूजर्स पुरानी बातचीत लॉक करने के साथ Locked Chats सेक्शन में नई चैट भी शुरू कर सकेंगे और अनलॉक करके उन्हें दोबारा देख सकेंगे.
Credit : Canva (Representative Image)
किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर - ChatGPT Free, Go, Plus, Pro, Business, Enterprise और Edu यूजर्स के लिए यह सुविधा धीरे-धीरे जारी की जा रही है.
Credit : Canva (Representtaive Image)
मोबाइल से लेकर डेस्कटॉप तक सपोर्ट - यह फीचर वेब, Mac, Windows, Android और iOS पर उपलब्ध होगा, लेकिन कुछ खास तरह की चैट को लॉक नहीं किया जा सकेगा.
Credit : Canva (Representative Image)
Temporary Chats से कितना अलग- Temporary Chats हिस्ट्री में सेव नहीं होतीं, जबकि Locked Chats में बातचीत सुरक्षित रहती है और सही तरीके से अनलॉक करने पर दोबारा देखी जा सकती है.
Credit : Canva (Representative Image)
लॉक करने से नहीं मिलेगा फुल डेटा प्रोटेक्शन - Locked Chats अतिरिक्त प्राइवेसी देती हैं, लेकिन इससे एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन या अलग एन्क्रिप्टेड वॉल्ट नहीं मिलता और डेटा रिटेंशन सेटिंग भी नहीं बदलती.
Credit : Canva (Representative Image)
PIN भूल गए तो जा सकता है डेटा - PIN रीसेट करने पर पुरानी लॉक्ड चैट, फाइलें और उनसे जुड़ी निजी मेमोरी हमेशा के लिए डिलीट हो सकती हैं, जिन्हें बाद में रिकवर नहीं किया जा सकेगा...
Credit : ChatGPTTT
Download App