रणवीर सिंहा की धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त क्रेज़ बना हुआ है. पहले पार्ट ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी थी.
पहले पार्ट में रहमान डकैत यानि अक्षय खन्ना के अंत के बाद अब क्या Sequel मे दुशमनों की पूरी फौज नज़र आएगी. डायरी में लिखे नामों ने कहानी को और रहस्यमयी बना दिया है.
डायरी में सबसे ऊपर मेजर इक़बाल उर्फ अर्जुन रामपाल का नाम बताया जा रहा है, जिससे रणवीर सिंह सीधे टकराते दिखाई देंगे.
फैज खान उर्फ साजिद मीर को भी सबक सिखाते दिखेंगे, जिसे 26/11 हमले का रणनीतिक प्लानर बताया गया है.
संजय मेहता उर्फ अब्दुल भुट्टावी को लश्कर-ए-तैयाबा के बड़े लीडर के तौर पर दिखाया है. जिसे रणवीर बेनक़ाब करते दिखेंगे.
विनोद थरानी यानि आजम चीमा को लश्कर-ए-तैयाबा का इंटेलिजेंस और ट्रेनिंग नेटवर्क संभालने वाले किरदार के तौर पर दिखाया गया, वो दूसरे पार्ट में भी दिखेंगे.
अंकित सागर यानि जावेद खनानी को नकली नोट रैकेट से जुड़ा दिखा गया है. दूसरे पार्ट में भी ये किरदार अहम रोल में नज़र आएगा.
बड़े साब के किरदार के रोल में इमरान हाश्मी नज़र आ सकते हैं, जो मेन विलेन के रोल में दिख सकते हैं, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है.
धुरंधर 2 इस साल 19 मार्च को थियेटर्स पर दस्तक देगी, जिसका फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.