शाहिद कपूर न केवल अपनी दमदार एक्टिंग, बल्कि शानदार डांस और स्टाइलिश अंदाज के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं.
लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए, जो बाद में सुपरहिट साबित हुईं.
रंग दे बसंती साल 2006 में आई थी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा की यह फिल्म पहले शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी, लेकिन डेट्स ना होने के कारण उन्होंने मना कर दिया. बाद में आमिर खान ने फिल्म की थी.
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, साल 2011 में रिलीज हुई, जिसे जोया अख्तर ने बनाया था. ये फिल्म पहले शाहिद को ऑफर हुई थी, हालांकि उन्होंने इसे ठुकरा दिया था. बाद में ऋतिक रोशन ने लीड रोल निभाया था.
इम्तियाज अली की रॉकस्टार भी साल 2011 में आई थी. यह फिल्म पहले शाहिद को ऑफर हुई थी. लेकिन उनके मना करने के बाद रणबीर कपूर ने लीड रोल निभाया.
सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा की शुद्ध देसी रोमांस फिल्म साल 2013 में आई थी. यह रोमांटिक ड्रामा पहले शाहिद को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था.
आनंद एल. राय की रांझणा साल 2013 में सिनेमाघरों में आई थी. इस फिल्म के साथ धनुष ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. लेकिन पहले शाहिद को ऑफर हुई थी.
सिद्धार्थ आनंद की एक्शन फिल्म 'बैंग बैंग' पहले शाहिद कपूर को ऑफ़र हुई थी. उनके मना करने के बाद ऋतिक ने फिल्म की थी.
पुनीत मल्होत्रा की रोमांटिक कॉमेडी 'गोरी तेरे प्यार में' का ऑफ़र भी शाहिद को आया था. लेकिन उनके मना करने के बाद इमरान खान ने फिल्म की थी.