नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों की लिस्ट सामने आ गई है. जिसमें बॉलीवुड से साउथ की फिल्में शामिल हैं.
इस लिस्ट में दसवें पर अजय देवगन की शैतान है. इस फ़िल्म को 25.2 मिलियन बार देखा गया है.
ऋतिक रोशन की फाइटर लिस्ट में नौवें नंबर पर है. इस फिल्म को 27.8 मिलियन बार देख गया है.
विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है, जिसे 28.1 मिलियन बार देखा गया है.
करीना,कृति सेनन और तब्बू की फिल्म क्रू इस लिस्ट में 7वें नंबर पर है. जिसे 28.8 मिलियन बार देखा गया है.
दुलकीर सलमान की फिल्म लकी भास्कर इस लिस्ट में छठे नंबर पर है. जिसे 29. 5 मिलियन बार देख गया है.
लापता लेडीज इस लिस्ट में ये फिल्म 5वें नंबर पर हैं. जिसे 31.1 मिलियन बार देखा गया है.
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी चौथे नंबर पर हैं. जिसे 31.14 मिलियन बार देखा गया है.
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. इसे 31.4 मिलियन बार देखा गया है.
शाहरुख खान की फिल्म जवान दूसरे नंबर पर हैं. इसे 33.7 मिलियन बार देखा गया है.
इस लिस्ट में नंबर वन पर राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म RRR हैं. जिसे 45.05 मिलियन बार देखा गया है.
Download App