मनोज बाजपेयी की 'घूसखोर पंडत' के टाइटल पर ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध का सामना करना पड़ रहा है.
पहले भी कई फिल्मों को विरोध-प्रदर्शन, कानूनी नोटिस और सेंसर बोर्ड की कैंची का सामना करना पड़ा, जिसके बाद निर्माताओं को टाइटल में बदलाव करना पड़ा.
कार्तिक आर्यन की फिल्म का नाम पहले 'सत्यनारायण की कथा' था, धार्मिक भावनाएं आहत होने के बाद मेकर्स ने नाम बदलकर 'सत्यप्रेम की कथा' कर दिया.
अक्षय कुमार की फिल्म का नाम पहले लक्ष्मी बॉम्ब' था, हालांकि धार्मिक संगठनों की नाराजगी के बाद नाम बदलकर सिर्फ 'लक्ष्मी' कर दिया गया.
थैंक गॉड में अजय देवगन के किरदार का नाम पहले चित्रगुप्त था, लेकिन हिंदू देवता का मजाक उड़ाने के आरोप पर विरोध हुआ. बाद में मेकर्स ने किरदार का नाम 'सीजी' कर दिया.
दीपिका पादुकोण की फिल्म का नाम पहले 'पद्मावती' था, लेकिन करणी सेना के विरोध-प्रदर्शन के बाद नाम 'पद्मावत' किया गया
दीपिका पादुकोण की फिल्म का नाम पहले रामलीला था, लेकिन विरोध के बाद फिल्म का नाम बदलकर 'गोलियों की रासलीला रामलीला' रखा गया.
आयुष शर्मा की फिल्म का नाम पहले 'लवरात्रि' था, जो नवरात्रि से मिलता-जुलता होने पर विरोध का शिकार हुआ. बाद में मेकर्स ने बदलाव करते हुए इसे लवयात्री कर दिया
Download App