हम दिल दे चुके सनम बॉक्स ऑफ़िस पर सुपरहिट साबित हुई थी, फिल्म में सलमान, ऐश्वर्या और अजय देवगन अहम रोल में नज़र आए थे.
फिल्म में अजय देवगन, ऐश्वर्या राय बच्चन के पति के रोल में नज़र आए थे, लेकिन ये रोल पहले कई एक्टर्स को ऑफ़र हुआ था, लेकिन सबने रिजेक्ट कर दिया.
इस रोल के लिए पहले अक्षय कुमार को भी अप्रोच किया गया था, हालांकि एक्टर ने हम दिल दे चुके सनम का ऑफ़र ठुकरा दिया था.
अनिल कपूर को भी भंसाली ने फिल्म का ऑफिर दिया था, लेकिन उन्होंने भी किसी कारण के चलते इसे रिजेक्ट कर दिया था.
संजय दत्त को भी हम दिल दे चुके सनम का ऑफ़र मिला था, हालांकि उन्होंने भी ये फिल्म ठुकरा दी थी.
आमिर खान को भी अजय देवगन का रोल ऑफ़र किया गया था, लेकिन एक्टर ने इसे करने से मना कर दिया था.
भंसाली ने शाहरुख खान को भी फिल्म में अजय देवगन वाला रोल किया था, हालांकि बात नहीं पाई.
इस फिल्म ने बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन, बेस्ट कोरियोग्राफी, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के लिए कुल 4 नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किए थे.
Download App