इस साल एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं, जो बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं.
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक में भी जमकर मार-काट देखने को मिलेगी. ये फिल्म 19 मार्च को थियेटर्स पर रिलीज़ होगी.
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक्शन से भरपूर होने वाली है, फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च को थियेटर्स पर दस्तक देगा.
सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई खूनी झड़प पर बेस्ड फिल्म है. ये फिल्म अप्रैल में रिलीज़ होगी.
आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा में भी एक्शन की भरमार देखने को मिलेगी. फ़िलहाल इसकी नई रिलीज़ डेट का ऐलान नहीं हुआ है.
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान में मार धाड़ देखने को मिलेगी. जलद ही रिलीज़ डेट का भी ऐलान किया जाएगा.
लव एंड व़र भी इस साल धमाल मचाएगी. इस फिल्म में रणबीर और विक्की कौशल के बीच ज़ोरदार टक्कर देखने को मिलेगी.
अफी फजल, दिव्येंदू और पंकज त्रिपाठी इस बार थियेटर्स पर धमाल मचाते नज़र आएंगे. फिल्म मिर्जापुर, 4 सितंबर को रिलीज़ होगी.
सनी देओल की फिल्म इक्का भी एक्शन से लबरेज़ होने वाली है, फिल्म में अक्षय खन्ना भी अहम रोल में नज़र आएंगे.
शाहरुख खान की फिल्म किंग भी एक्शन से भरपूर होने वाली है, ये फिल्म 24 दिसंबर को थियेटर्स पर रिलीज़ होगी.
अनिल कपूर इस साल सूबेदार बनकर नजर आने वाले हैं. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 5 मार्च को स्ट्रीम होगी.
Download App