अभिषेक बच्चन सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहे हैं, लेकिन एक्टर की गिनती फ्लॉप स्टार किड्स में होती है.
वहीं एक्टर के खाते में कई शानदार फिल्में हैं, चलिए बताते हैं आपको अभिषेक बच्चन की 7 अपकमिंग फिल्मों के बारे में.
अभिषेक बच्चन, जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नज़र आएंगे, एक्टर विलेन के किरदार में दिखाई देंगे.
अभिषेक जल्द ही हिस्टोरिकल ड्रामा भी दिखाई देंगे. छत्रपति शिवाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में रितेश देशमुख खुद लीड रोल में होंगे.
अभिषेक बच्चन के पास द बिग बुल 2 भी है. वो एक बार फिर से धमाल मचाते नज़र आएंगे.
अभिषेक बच्चन की प्रभास की फिल्म फौजी में एंट्री हो गई है. ये एक्टर की पहली तेलुगु फिल्म हो सकती है.
अभिषेक बच्चन, तमिल फिल्म Oththa Seruppu Size 7 के हिंदी रिमेक में नजर आ सकते हैं, जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरु होगी.
अभिषेक बच्चन जल्द ही धूम 4 की शूटिंग भी शुरु कर सकते हैं. फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में प्ले करेंगे.
अभिषेक बच्चन, कंगना रनौत के साथ फिल्म भारत भाग्य विधाता में नज़र आएंगे.
Download App