दिल्ली में EV की तरफ तेजी से बढ़ रहा रुझान - दिल्ली में EV पॉलिसी को लेकर सरकार की योजनाओं के बाद लोग तेजी से इलेक्ट्रिक कारों की तरफ बढ़ रहे हैं. खासकर पहली बार कार खरीदने वाले अब EV को एक सस्ता और समझदारी भरा विकल्प मान रहे हैं.
Credit : Canva
क्यों बढ़ रही है इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड - पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च से बचने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए लोग EV को चुन रहे हैं. इसके अलावा नई टेक्नोलॉजी और बेहतर रेंज ने इलेक्ट्रिक कारों को और भी आकर्षक बना दिया है.
Credit : Canva
Tata Punch EV – बजट में बेस्ट विकल्प - Tata Punch EV उन लोगों के लिए है जो कम बजट में EV लेना चाहते हैं. इसमें 40kWh बैटरी के साथ करीब 468 KM की रेंज मिलती है, जो डेली यूज़ के लिए काफी है.
Credit : Canva
MG Windsor – MG Windsor EV खास तौर पर कम्फर्ट और स्पेस पसंद करने वालों के लिए है. इसकी रेंज करीब 332 KM है और शहर में ड्राइविंग के लिए यह एक स्मूद एक्सपीरियंस देती है.
Credit : Canva
Maruti e Vitara – Maruti Suzuki e Vitara कंपनी की पहली EV है और इसमें 543 KM तक की दमदार रेंज मिलती है. Maruti का बड़ा सर्विस नेटवर्क इसे और भी भरोसेमंद बनाता है.
Credit : canva
Vinfast VF6 – Vinfast VF6 अपने स्पोर्टी डिजाइन और 468 KM रेंज के साथ युवाओं को आकर्षित कर रही है. कंपनी के फ्री चार्जिंग जैसे ऑफर्स इसे और किफायती बनाते हैं.
Credit : canva
EV मार्केट में बढ़ता भविष्य - भारत में EV मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह और मजबूत होने वाला है. लोग अब सिर्फ कार नहीं, बल्कि सस्टेनेबल और सस्ती ड्राइविंग का विकल्प चुन रहे हैं.
Credit : Canva
EV मार्केट में बढ़ता भविष्य - भारत में EV मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह और मजबूत होने वाला है. लोग अब सिर्फ कार नहीं, बल्कि सस्टेनेबल और सस्ती ड्राइविंग का विकल्प चुन रहे हैं.
Credit : Canva
Download App