MG Majestor भारत में लॉन्च -MG मोटर ने अपनी नई प्रीमियम तीन-रो SUV MG Majestor भारत में पेश कर दी है, प्री-बुकिंग 41,000 रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू हो चुकी है.
Credit : MG Majestor
प्राइस और डिलीवरी - कंपनी अप्रैल 2026 में कीमतों की घोषणा करेगी. डिलीवरी मई 2026 से शुरू होने की उम्मीद है.
Credit : MG Majestor SUV
तीन वेरिएंट में उपलब्ध - SUV तीन वेरिएंट में आएगी - Sharp, Savvy और Savvy 4X4. हर वेरिएंट प्रीमियम फीचर्स और स्टाइल के साथ आता है.
Credit : Suv
प्री-बुकिंग ऑफर - पहले 3,000 ग्राहकों को 5 साल की अनलिमिटेड वारंटी, रोडसाइड असिस्टेंस और लेबर-फ्री सर्विस कॉन्ट्रैक्ट मुफ्त मिलेगा. MG का दावा है कि Majestor अपनी श्रेणी में सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची SUV है.
Credit : MG Majestor SUV
दमदार इंजन और पावर - MG Majestor में 2.0 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन है. यह 215 बीएचपी पावर और 478 एनएम टॉर्क देता है, 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ.
Credit : MG Majestor SUV
ऑफ-रोड फीचर्स - SUV में स्टैंडर्ड AWD, 10 ड्राइव मोड, 3 डिफरेंशियल लॉक और लो-स्पीड ट्रांसफर केस शामिल हैं. ‘एम-क्रॉल’ फंक्शन भी ऑफ-रोड ड्राइव को आसान बनाता है.
Credit : MG Majestor SUV
प्रीमियम इंटीरियर - 12.3-इंच फ्री-फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. पैनोरमिक सनरूफ, 12-स्पीकर JBL ऑडियो और लेवल-2 ADAS जैसी सुविधाएँ मौजूद हैं.
Credit : MG Majestor SUV
स्पोर्टी डिजाइन -नई ग्रिल, स्प्लिट-स्टाइल हेडलैंप और 19-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील से SUV को स्पोर्टी लुक मिला है. पीछे कनेक्टेड LED टेललैंप और नया बंपर इसे और आकर्षक बनाते हैं.
Credit : MG Majestor SUV
रंग और बाजार में पोजिशनिंग -MG Majestor मेटल ऐश, पर्ल व्हाइट, मेटल ब्लैक और कंक्रीट ग्रे रंगों में उपलब्ध होगी. प्रीमियम फीचर्स, दमदार इंजन और ऑफ-रोड क्षमता इसे भारतीय बाजार में मजबूत विकल्प बनाती है.