देश भर में सामान्य रूप से लाल टमाटर को खाया और उगाया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि लाल टमाटर की तुलना में काले टमाटर ज्यादा फायदेमंद होते हैं.
लाल टमाटर का स्वाद खट्टा होता, लेकिन काले टमाटर का स्वाद थोड़ा नमकीन और मीठा होता है. काले टमाटर में एन्थोसाइनिन और एंटीऑक्सीडेंट दोनों ही बहुत ज्यादा होते हैं, यही कारण है कि इसके सेवन के लाभ भी बहुत ज्यादा हैं.
काले टमाटर में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. उनके सेवन से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है, क्योंकि रक्त वाहिकाओं पर पड़ने वाले दबाव को कम करते हैं.
काले टमाटर रक्त में शुगर की मात्रा को भी संतुलित रखते हैं. काले टमाटर में ऐसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पैनक्रिया को सही तरीके से काम करने में मदद करते हैं. यही कारण है कि रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ती हो तो पैनक्रिया से बनने वाले हॉर्मोन शरीर को संतुलित करने का काम करते हैं.
काला टमाटर दिल की सेहत को स्वस्थ रखता है. काले टमाटर में एंथोसाइनिन होता है, जो दिल पर पड़ रहे तनाव को कम करता है और हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है.
काले टमाटर में विटामिन ए और सी होता है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने और रेटिना को दुरुस्त रखने में मदद करता है.
काले टमाटर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है. यह मेटाबोलिज़्म को बढ़ाता है और वजन कम करने में मदद करता है. मोटापे की समस्या वाले लोग इसे नियमित अपने आहार में शामिल कर सकते हैं.
काला टमाटर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी मददगार है. काले टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं.
अगर आप दिन में दो बार खाने से पहले 3 से 4 पके हुए टमाटर खाएं, तो यह पेट की चर्बी को धीरे-धीरे घटाने में मदद कर सकता है.