चुकंदर सिर्फ एक साधारण सी दिखने वाली लाल रंग की सब्जी नहीं, बल्कि पोषण और औषधीय गुणों का खजाना है.
चुकंदर खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में बेहद असरदार है.
इसका स्वाद हल्का मीठा और तासीर ठंडी होती है, जिससे यह पित्त दोष को संतुलित करता है और रक्त शुद्ध करता है.
चुकंदर आयरन, फोलेट, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी और फाइबर का प्रचुर स्रोत है, जो शरीर को संपूर्ण पोषण प्रदान करता है.
चुकंदर के नियमित सेवन से न केवल हीमोग्लोबिन बढ़ता है, बल्कि यह रक्तचाप को नियंत्रित करता है और दिल को स्वस्थ बनाए रखता है.
यह लिवर की सफाई करता है, हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और त्वचा को जवान बनाए रखने में मदद करता है.
कम कैलोरी और उच्च फाइबर के कारण यह वजन घटाने में भी सहायक है. वेट लॉस करने वाले जरुर इसका सेवन करें
इसके अलावा चुकंदर मासिक धर्म में हार्मोनल संतुलन बनाए रखता है और दर्द व थकान से राहत देता है.
एक दिन में 100-150 ग्राम से अधिक इसका सेवन ना करें, क्योंकि अधिक मात्रा में सेवन से गैस या पेट फूलने की समस्या हो सकती है.
चुकंदर का जूस बनाने के लिए चुकंदर, अदरक और गाजर को मिक्सी में पीसकर उसे छन्नी से छानकर एक बड़े बाउल में निकालने के बाद इसमें नींबू का रस मिलाएं. इसके बाद जूस में नमक और काली मिर्च का पाउडर डाल दें. आपका वेट लॉस जूस बनकर तैयार है.
Download App