गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में लीची की बहार छा जाती है. ये फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद है.
लीची में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. इसमें फाइबर भी भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है, कब्ज से राहत देता है और आंतों को स्वस्थ बनाए रखता है.
लीची में एंटीऑक्सीडेंट जैसे पॉलीफेनॉल्स और फ्लेवोनॉइड्स मौजूद होते हैं, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं.  ये तत्व सूजन कम करने में भी मदद करते हैं.
लीची में पोटैशियम अच्छी मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है.
लीची में आयरन भी पाया जाता है, जो खून की कमी या एनीमिया से बचाव में सहायक होता है.
गर्मियों में लीची खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और प्यास बुझाने में भी मदद मिलती है.
लीची त्वचा के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है. विटामिन सी कोलेजन बनाता है, जिससे त्वचा में चमक आती है और झुर्रियां कम होती हैं. साथ ही यह त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में भी सहायक होता है.
लीची को कभी भी खाली पेट न खाएं, खासकर बच्चे. इसे नाश्ते के बाद या दोपहर के समय स्नैक के रूप में खाना सबसे अच्छा है.
लीची को फ्रूट सलाद, स्मूदी, दही या चिया पुडिंग में मिलाकर सेवन करें. सबसे अच्छा तरीका है कि लीची को छीलकर ताजा ही खाया जाए. हमेशा पकी और अच्छी गुणवत्ता वाली लीची चुनें, कच्ची न खाएं.
Download App