स्वतंत्रता दिवस पर हम ऐसी वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे आप आराम से घर में बैठकर अपने परिवारवालों और दोस्तों के साथ देखकर इस दिन को और खास बना सकते हैं.
देशभक्ति पर आधारित वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' में आपको रॉ के एक एजेंट 'हिम्मत सिंह' की कहानी देखने को मिलेगी, इसमें आपको 'के के मेनन' और 'करण टैकर' जैसे कलाकारों की बेहतरीन एक्टिंग देखने को मिलेगी. इस सीरीज को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
Credit : kaykaymenon02/Instagram
'द फैमिली मैन' सीरीज में आप मनोज बाजपेयी को श्रीकांत तिवारी, एक सीक्रेट एजेंट का किरदार निभाते हुए देखेंगे, जो गुप्त तरीके से देश को आतंकवाद से बचाते हैं. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
Credit : Image Credits: bajpayee.manoj/Instagram
'अवरोध: द सीज विदिन' देशभक्ति पर आधारित एक ऐसी सीरीज है, जो 2016 में हुई उरी सर्जिकल स्ट्राइक और भारतीय सेना के पराक्रम पर आधारित है. इसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.
Credit : Image Credits: theamitsadh/Instagram
'द फॉरगॉटन आर्मी - आजादी के लिए' सीरीज में आपको आपको सनी कौशल, शरवरी वाघ, जैसे कलाकारों की जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिलेगी, जिसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
Credit : Image Credits: sunsunnykhez/Instagram
'रॉकेट बॉयज' सीरीज में आपको महान वैज्ञानिक डॉ. होमी भाभा और डॉ. विक्रम साराभाई के जीवन के साथ देश के अंतरिक्ष व परमाणु विज्ञान की शुरुआत देखने को मिलेगी, जिसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.