फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की.
Credit : Image Credits: UP/PRD
इस मुलाकात के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और सभी प्रमुख कलाकार शामिल रहे.
Credit : UP/PRD
डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और एक्टर शोभिनव ने सीएम योगी को फिल्म के विषय और इसकी आध्यात्मिक पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी दी.
Credit : UP/PRD
इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु गोरखनाथ जी की पावन पंक्तियों और नाथ संप्रदाय से जुड़े फिल्म के अहम दृश्यों को भी देखा.
Credit : UP/PRD
विशाल चतुर्वेदी ने बताया कि फिल्म में परम पूज्य बाबा नीम करौरी और नाथ संप्रदाय के सिद्ध संतों की ऐतिहासिक मुलाकातों का विशेष चित्रण किया गया है.
Credit : UP/PRD
सीएम योगी ने फिल्म और इसके निर्माण से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों को सराहा और अपनी शुभकामनाएं भी दीं.
Credit : UP/PRD
फिल्म 'हनुमान अंश' प्रसिद्ध संत बाबा नीम करौरी (नीम करौली बाबा) के जीवन और उनकी हनुमान भक्ति पर आधारित है
Credit : UP/PRD
2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भारी समर्थन मिल रहा है, फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है.
Credit : UP/PRD
Download App