इलेक्ट्रिक कारों में नई क्रांति - दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. कंपनियां अब तेज चार्जिंग और लंबी रेंज वाली नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं.
Credit : BYD
BYD का बड़ा ऐलान - चीन की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी BYD ने नई उपलब्धि हासिल की है. कंपनी ने सेकेंड जनरेशन Blade Battery और नई Flash Charging Technology पेश की है.
Credit : BYD
5 मिनट में 70% चार्ज - नई टेक्नोलॉजी की मदद से कारें बेहद कम समय में चार्ज होंगी. सिर्फ 5 मिनट में बैटरी 10% से 70% तक चार्ज हो सकती है.
Credit : BYD
9 मिनट में लगभग फुल - अगर चार्जिंग को थोड़ा और समय दिया जाए तो परिणाम और बेहतर होंगे. करीब 9 मिनट में बैटरी 97% तक चार्ज होने का दावा किया गया है.
Credit : BYD
दुनिया भर में चर्चा - BYD की इस टेक्नोलॉजी ने ग्लोबल लेवल पर काफी ध्यान खींचा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह उपलब्धि कई बड़ी कंपनियों के लिए चुनौती बन सकती है.
Credit : BYD
पेट्रोल कार जैसी सुविधा - अब इलेक्ट्रिक कार चार्ज करने में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. लगभग उतने ही समय में चार्जिंग हो सकती है जितना पेट्रोल भरवाने में लगता है.
Credit : BYD
ठंड में भी शानदार प्रदर्शन - कंपनी के चेयरमैन वांग चुआनफू के अनुसार नई बैटरी बेहद मजबूत है. यह -30°C जैसी कड़ाके की ठंड में भी तेजी से चार्ज हो सकती है.
Credit : BYD
1000 KM से ज्यादा रेंज - नई Blade Battery की एनर्जी डेंसिटी पहले से ज्यादा बेहतर है. कुछ मॉडल्स में 1000 किलोमीटर से ज्यादा रेंज मिलने का दावा किया गया है.
Credit : BYD
दुनिया का पावरफुल चार्जर - BYD ने 1500 kW आउटपुट वाला नया फ्लैश चार्जर भी पेश किया है. यह चार्जर इलेक्ट्रिक कारों की फास्ट चार्जिंग को नई ऊंचाई दे सकता है.
Credit : BYD
Download App