नई कॉम्पैक्ट SUV का आगमन - Renault ने अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV Bridger का कॉन्सेप्ट पेश किया है. यह SUV भारत में बनाई जाएगी और 4 मीटर से छोटी होगी.
Credit : Renault Bridger Concept
SUV लाइन-अप में जगह - Bridger को Renault अपनी SUV लाइन-अप में Duster के नीचे रखेगी. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मुख्य तौर पर Tata Nexon जैसी गाड़ियों से होगा.
Credit : Renault Bridger
सबसे पहले भारत में लॉन्च - Renault Bridger को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा. इसके बाद इसे अन्य देशों में भी पेश किया जाएगा.
Credit : Renault Bridger
प्लेटफॉर्म और लॉन्च डेट - Bridger को Renault के RGMP Small मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है. कंपनी इसे 2027 के अंत तक लॉन्च करने की उम्मीद कर रही है.
Credit : Renault Bridger
मजबूत और बॉक्सी लुक - Renault Bridger Concept का लुक काफी मजबूत और बॉक्सी रखा गया है. इसके पीछे स्पेयर व्हील इसे और भी रफ-टफ लुक देता है.
Credit : Renault Bridger
फ्रंट डिजाइन और हेडलैंप्स- फ्रंट में बड़ी ग्रिल पर Renault लिखा है. LED हेडलैंप्स का पैटर्न आकर्षक और अलग है
Credit : Renault Bridger
व्हील और ग्राउंड क्लियरेंस -कॉन्सेप्ट मॉडल में 18-इंच के बड़े व्हील लगे हैं. ग्राउंड क्लियरेंस लगभग 200 मिमी है, जो खराब रास्तों पर भी मदद करेगा.
Credit : Renault Bridger
पावरट्रेन और मुकाबला - शुरुआत में Bridger पेट्रोल इंजन के साथ आएगी. बाद में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च हो सकते हैं.इसके मुकाबले में Mahindra Vision S जैसी कॉम्पैक्ट SUVs भी शामिल होंगी.