रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रिलीज़ हो गई है और पहले दिन ही इस फिल्म ने 10 बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं.
धुरंधर 2 ने पहले दिन के लिए 10 लाख से ज्यादा की टिकट की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू में भी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है. इसने प्रीमियर शो से 43 करोड़ का बिजनेस किया था.
धुरंधर 2 ने ओजी के प्रीव्यू शो में 25 करोड़ की कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है और इससे लगभग डबल कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया है.
धुरंधर 2 ने पहले पार्ट यानी धुरंधर की पहले दिन का कमाई रिकॉर्ड तोड़ा है. फिल्म ने 28 करोड़ का बिजनेस किया था.
धुरंधर 2 ने पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा के साथ ओपनिंग कर हिस्ट्री क्रिएट की है. ये बॉलीवुड के इतिहास में पहली 100 करोड़ के साथ ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी है.
धुरंधर 2 इस साल यानी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनी है. इसने बॉर्डर 2 के पहले दिन के कलेक्शन 32.10 करोड़ को बहुत पीछे छोड़ दिया है.
धुरंधर 2 रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है. इसने पहले दिन 102.55 करोड़ कमाए.
धुरंधर 2 ने जवान (75 करोड़), एनिमल (64 करोड़), पठान (57 करोड़) और स्त्री 2 (54 करोड़) के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नंबर वन पर कब्जा जमाया है.
धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर देश की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी है. इसने 236.63 करोड़ का कारोबार किया, जबकि पहले नंबर पर पुष्पा 2 है 257 करोड़ के कलेक्शन के साथ है.
धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर देश की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी है. इसने 236.63 करोड़ का कारोबार किया, जबकि पहले नंबर पर पुष्पा 2 है 257 करोड़ के कलेक्शन के साथ है.
Download App