रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है, इस फिल्म में रणवीर हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के डबल रोल में नजर आएंगे.
फिल्म के दूसरे पार्ट का बजट 275 करोड़ बताया जा रहा है, एक बार फिर फिल्म में बेहद ही लंबी-चौड़ी कास्ट नज़र आएगी.
चलिए जानते हैं फिल्म की कास्ट को कितनी फ़ीस मिली है, आख़िर किसे मिली सबसे ज्यादा और कम फ़ीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह को इस फिल्म के लिए 50 करोड़ रूपए की फ़ीस मिली है.
संजय दत्त फिल्म में एसपी चौधरी असलम के रोल में हैं, रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें 10 करोड़ रूपए फ़ीस के तौर पर मिले हैं.
आर माधवन इंटेलिजेंस ऑफ़िसर अजय सान्याल के रोल में हैं, रिपोर्ट्स की मानें तो फ़ीस के तौर पर उन्हें 9 करोड़ रूपए मिले हैं.
अर्जुन रामपाल फिल्म में विलेन के रोल में दिखेंगे, रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें फ़ीस के तौर पर 1 करोड़ रूपए मिले हैं. उन्हें सबसे कम पैसे मिले हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो 20 साल की सारा अर्जुन को फिल्म के लिए 1 करोड़ रूपए मिले हैं, वो रणवीर की पत्नी के रोल में दिखेंगी.
Download App