अजय देवगन लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं. एक्टर कई महंगी चीजों के मालिक हैं.
अजय देवगन का बंगला शिवशक्ति बेहद आलीशान और लग्जीरियस है. खबरों की मानें तो इसकी क़ीमत 60 करोड़ से ज्यादा है.
अजय देवगन की महंगी चीजों में उनका प्राइवेट जेट भी शामिल है. रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी क़ीमत लगभग 84 करोड़ है, जिसे एक्टर ने साल 2010 में खरीदा था.
अजय देवगन के पास लंदन के पार्क लेन में एक लग्जीरियस बंगला है, रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी क़ीमत 54 करोड़ रूपए है.
अजय देवगन के पास एक शानदार वैनिटी वैन भी है. 3 करोड़ की क़ीमत वाली इस वैन में बेडरुम, मिनी बार, लाउंज जैसी सुविधाएं मौजूद हैं.
एक्टर के पास रोल्स रॉयस कलिनन, रेंज रोवर वोग, BMW Z4, Audi Q7, मर्सिडीज-मेबैक GLS600, मासेराती क्वाट्रोपोर्टे आदि कारें हैं. इन कारों की कीमत 15 करोड़ से ज्यादा है.
अजय देवगन जल्द ही धमाल 4 में नज़र आएंगे. इस कॉमेडी फिल्म में एक्टर के साथ कई स्टार्स दिखाई देंगे.
एक्टर इन दिनों गोलमाल 5 की शूटिंग में भी बिजी हैं, इस बार अक्षय कुमार भी उनके साथ नजर आएंगे.
अजय देवगन दृश्यम 3 लेकर भी आ रहे हैं, जो 2026 में ही रिलीज़ होगी.