बॉलीवुड के कई स्टार्स मिलकर 18 फिल्मों के सीक्वल लेकर आने वाले हैं, जो दर्शकों का जमकर मनोरंजन करेंगे.
सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर अपनी कई फिल्मों के सीक्वल्स से धमाका करने के मूड में हैं. वो जाट 2, गदर 3, बॉर्डर 3, और अपने 2 आने वाले हैं.
सलमान खान भी बॉक्स ऑफिस पर किक 2 और दबंग 4 के ज़रिए धमाल मचाने आ रहे हैं.
अजय देवगन की कई फिल्मों के सीक्वल आने वाले हैं, जिनमें शैतान 2, दृश्यम 3, धमाल 4, गोलमाल 5 भी लाइनअप हैं.
अक्षय कुमार भी सीक्वल के साथ गदर मचाने की तैयारी में हैं. वो वेलकम 3 और हेरा फेरी 3 आने वाले हैं.
शाहरुख खान का जलवा भी बॉक्स ऑफिस पर देखने मिलने वाला है. उनकी फिल्मों के सीक्वल पठान 2 और जवान 2 भी चर्चा में हैं.
ऋतिक रोशन अपनी कृष फ्रेंचाइजी की फिल्म कृष 4 लेकर आ रहे हैं. इस सीक्वल फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है.
श्रद्धा कपूर अपनी स्त्री फ्रेंचाइजी की फिल्म स्त्री 3 के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर हंगामा करने के लिए हैं.
रणबीर कपूर भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाने की तैयारी में हैं. ब्रह्मास्त्र 2 और एनिमल 2 भी चर्चा में हैं.
Download App