रामायण के अलावा भी रणबीर कपूर कई बड़ी फिल्मों के ज़रिए बॉक्स ऑफ़िस पर धमाल मचाने आ रहे हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर की नई फिल्मों का बजट करीब 5800 करोड़ से ज्यादा है.
रणबीर जल्द ही विक्की कौशल-आलिया भट्ट के साथ भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नज़र आएंगे. 425 करोड़ के बजट में बनी ये फ़िल्म ईद 2026 में रिलीज होगी.
रणबीर कपूर की रामायण दीवाली 2026 में रिलीज़ होगी, फिल्म में वो भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे. पहले पार्ट 1 का बजट 2000 करोड़ है.
एक्टर के पास धूम 4 भी है, जिसे अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे, ये फिल्म साल 2027 में आई रिलीज़ होगी. जिसका बजट 400 करोड़ बताया जा रहा है.
रणबीर कपूर, दीवाली 2027 पर रामायण पार्ट 2 लेकर आएंगे, जिसमें वो रावण का वध करते दिखाई देंगे. दूसरे पार्ट का बजट भी 2000 करोड़ है.
2022 में आई ब्रह्मास्त्र का दूसरा पार्ट 2028 में रिलीज़ किया जाता है, फिल्म में रणबीर के साथ फिर से आलिया नज़र आ सकती हैं. जिसका बजट 600 करोड़ है.
एनिमल की बंपर सफलता के बाद रणबीर जल्द ही एनिमल पार्क में नज़र आएंगे. ये फिल्म 2029 में रिलीज़ होगी. जिसका बजट 300 से 400 करोड़ है.
Download App