काशी के आसमान में राफेल-सुखोई की दहाड़ - ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो के आगाज के साथ गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना के शौर्य और हवाई ताकत का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला.
Credit : UP Information Department
पहली बार वाराणसी में भव्य एयर शो - पहली बार काशी में आयोजित इस हवाई प्रदर्शन को देखने के लिए घाटों पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और लड़ाकू विमानों के करतबों का रोमांच महसूस किया.
Credit : UP Information Department
राफेल के हैरतअंगेज करतब - राफेल ने तेज रफ्तार, 180 डिग्री के मोड़ और हवा में शानदार कलाबाजियों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया.
Credit : UP Information Department
सुखोई, मिराज और तेजस ने दिखाया दम - सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, तेजस, मिग-29 और जगुआर जैसे विमानों ने अपनी रफ्तार, संतुलन और हवाई कौशल का प्रदर्शन किया.
Credit : UP Information Department
चिनूक से जवानों की साहसिक एंट्री - चिनूक हेलीकॉप्टर से गंगा के ऊपर क्रूज पर जवानों के उतरने का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा, जबकि गरुड़ कमांडो की भागीदारी ने रोमांच बढ़ाया.
Credit : UP Information Department
आसमान में 100 विमान, 25 फॉर्मेशन - निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, एयर शो में करीब 100 विमान शामिल हुए, जिनमें 52 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान, 32 हेलीकॉप्टर और एक ऐतिहासिक विमान शामिल था.
Credit : UP Information Department
सूर्यकिरण और सारंग टीम ने बिखेरा जलवा - सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम ने अपने शानदार हवाई फॉर्मेशन से दर्शकों का मन मोह लिया.
Credit : UP Information Department
प्रचंड फॉर्मेशन में दिखी युद्धक क्षमता - प्रचंड फॉर्मेशन के जरिए भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता, तत्परता और सटीक हवाई कार्रवाई करने की दक्षता को प्रदर्शित किया गया.
Credit : UP Information Department
थलसेना और नौसेना की भी भागीदारी - प्रदर्शन में भारतीय थलसेना के दो एएलएच हेलीकॉप्टरों के साथ नौसेना के पी-8आई विमान और कामोव-31 हेलीकॉप्टर ने भी हिस्सा लिया.
Credit : UP Information Department
24 और 25 अक्टूबर को भी दिखेगा रोमांच - 22, 24 और 25 अक्टूबर को निर्धारित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो के जरिए काशीवासियों और पर्यटकों को भारतीय वायुसेना की आधुनिक क्षमता और हवाई कौशल देखने का अवसर मिल रहा है..
Credit : UP Information Department
Download App