बारिश में कार में पानी घुस जाए तो क्या करें - कार में पानी घुसते ही घबराएं नहीं, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही इंजन और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को लाखों का नुकसान पहुंचा सकती है.
Credit : Canva (Represenatative Image)
इंजन स्टार्ट करने की गलती न करें - पानी भरी कार को दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश बिल्कुल न करें, वरना इंजन में पानी जाने से हाइड्रोलॉक और भारी नुकसान हो सकता है.
Credit : Canva (Repreentative Image)
बैटरी तुरंत डिस्कनेक्ट करें - कार को स्टार्ट किए बिना बैटरी का कनेक्शन हटाएं, ताकि शॉर्ट सर्किट और इलेक्ट्रिकल डैमेज का खतरा कम हो.
Credit : Canva ( Represenatative Image)
कार को टो कराकर सुरक्षित जगह ले जाएं - गाड़ी को खुद चलाने के बजाय टो-ट्रक की मदद से सूखी जगह या अधिकृत सर्विस सेंटर तक पहुंचाएं.
Credit : Canva (Represntative image)
पावर विंडो और अल्टरनेटर भी हो सकते हैं खराब - पानी के संपर्क में आने से पावर विंडो मोटर, अल्टरनेटर और दूसरे इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स में शॉर्ट सर्किट हो सकता है.
Credit : Canva (Represenative Image)
कारपेट और सीटों को तुरंत सुखाएं - गीले कारपेट और सीट फोम को लंबे समय तक छोड़ने से बदबू, फंगस और जंग की समस्या पैदा हो सकती है.
Credit : Canva (Representative Image)
ब्रेक और सस्पेंशन की भी जांच जरूरी - ब्रेक पैड, रोटर, सस्पेंशन बुश और साइलेंसर में पानी रहने से जंग और मैकेनिकल समस्याएं बढ़ सकती हैं.
Credit : Canva (Representative Image)B
इंश्योरेंस कंपनी को तुरंत जानकारी दें -कार को साफ या रिपेयर कराने से पहले इंश्योरेंस कंपनी को सूचना देकर सर्वेयर से नुकसान का निरीक्षण करवाएं.
Credit : Canva (Representative Image)
सर्विस सेंटर पर कराएं पूरी जांच - प्रोफेशनल मैकेनिक इंजन, फ्लूइड्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, कारपेट और दूसरे प्रभावित हिस्सों की जांच कर जरूरी रिपेयर करेंगे.
Credit : Canva (Represenative Image)
Download App