इंडिया में लॉन्च - इंडिया यामाहा ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर EC-06 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है.अब कंपनी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में आधिकारिक तौर पर कदम रख चुकी है.
Credit : Yamaha EC-06
कीमत और उपलब्धता - Yamaha EC-06 की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,67,600 रखी गई है. शुरुआत में इसे चुनिंदा शहरों में Blue Square प्रीमियम डीलरशिप के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा.
Credit : Social Media
एक ही कलर में लॉन्च - लॉन्च के समय स्कूटर सिर्फ Bluish White कलर में पेश किया गया है. आगे चलकर कंपनी नए कलर ऑप्शन भी पेश कर सकती है.
Credit : Social Media
पावरफुल मोटर और लंबी रेंज - इसमें 4kWh की फिक्स्ड बैटरी और IPMSM मोटर दी गई है. यह मोटर 6.7 kW पावर और 26 Nm टॉर्क जनरेट करती है.
Credit : Yamaha EC-06
टॉप स्पीड और रेंज - स्कूटर की टॉप स्पीड 79 किमी/घंटा है. एक बार चार्ज में यह 169 किमी तक चल सकता है.
Credit : Social media
चार्जिंग और वारंटी - EC-06 को घर के सामान्य बिजली सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है.फुल चार्ज में लगभग 8 घंटे लगते हैं. Yamaha बैटरी पर 3 साल या 30,000 किमी की वारंटी देती है.
Credit : Social Media
सुरक्षा और रेटिंग - मोटर और बैटरी को IP67 रेटिंग मिली है. बाकी इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स IP65 रेटिंग के साथ आते हैं.
Credit : Social Media
तीन राइडिंग मोड - स्कूटर में Eco, Standard और Power राइडिंग मोड हैं. तंग जगहों में चलाने के लिए रिवर्स मोड भी दिया गया है.
Credit : Social Media
सस्पेंशन और ब्रेकिंग - आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे रियर कॉइल स्प्रिंग है. ब्रेकिंग के लिए 200mm डिस्क ब्रेक + CBS सिस्टम दिया गया है.
Credit : Social Media
स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टिविटी - स्कूटर में कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है. यह स्पीड, बैटरी स्टेटस और राइडिंग मोड दिखाता है.
Credit : Social Media
LED लाइट और स्टोरेज- EC-06 में LED हेडलाइट और टेल लाइट है. अंडर-सीट 24.5 लीटर का स्टोरेज मिलता है, जिसमें हेलमेट या सामान रखा जा सकता है.
Credit : Social Media
स्मार्टफोन कनेक्टिविटी- Yamaha Motor Connect R ऐप के जरिए स्कूटर स्मार्टफोन से जुड़ सकता है. इससे राइड डेटा, लोकेशन और अन्य फीचर्स आसानी से ट्रैक किए जा सकते हैं.
Credit : Social Media
Download App