IND vs ENG T20 World Cup semi-final: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 253 रनों की धमाकेदार पारी से तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड
सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, इसके बाद ईशान किशन और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन जोड़े. ईशान 18 गेदों में 39 रन बनाकर आउट हुए.
Follow Us:
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए. भारतीय बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए वानखेड़े के मैदान पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. भारत ने टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर बनाया.
भारत ने तोड़ा 14 साल पुराना रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा. वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2012 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट खोकर 205 रन बनाए थे. टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने टी20 विश्व कप के इतिहास का तीसरा और अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया. टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम सर्वाधिक बार 250 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है. यह छठा मौका है जब भारतीय बल्लेबाजों ने 250 से ज्यादा रन स्कोरबोर्ड पर लगाए.
बाउंड्री और छक्कों में भी किया रिकॉर्ड
टीम इंडिया की पारी में कुल 37 बाउंड्री लगीं. भारतीय बल्लेबाजों ने 18 चौके और 19 छक्के लगाए. टी20 विश्व कप की एक इनिंग में भारत से ज्यादा बाउंड्री सिर्फ श्रीलंका ने लगाई है. साल 2007 में श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 30 चौके और 11 छक्कों की मदद से कुल 41 बाउंड्री लगाई थी. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. भारतीय बल्लेबाज इस विश्व कप में 88 छक्के लगा चुके हैं.
बल्लेबाजों का तूफानी प्रदर्शन
यह भी पढ़ें
सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, इसके बाद ईशान किशन और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 97 रन जोड़े. ईशान 18 गेदों में 39 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, संजू ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 42 गेदों में 89 रनों की धमाकेदार पारी खेली. शिवम दुबे ने भी अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए 43 रन बनाए. अंत के ओवरों में तिलक वर्मा ने 7 गेंदों में 21 रन बनाए, तो हार्दिक पांड्या ने 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाए. गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट चटकाए.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें