पांडेयहाता में सीएम योगी आदित्यनाथ होलिकादहन उत्सव समिति की तरफ से आयोजित भक्त प्रह्लाद शोभायात्रा में शामिल हुए.
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोभायात्रा के लिए सजाए गए रथ पर भक्त प्रहलाद के चित्र की आरती उतारी. उनके चित्र पर फूल भी बरसाए.
सीएम योगी ने अत्यंत प्रसन्नता और उमंग से उपस्थित जनसमूह पर पुष्पवर्षा करते हुए फूलों से होली खेली.
शोभायात्रा को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. मंच पर सीएम योगी का स्वागत व अभिनंदन पुष्प माला पहनाकर किया गया.
सीएम योगी का स्वागत साफा पहनाकर और स्मृति-चिह्न देकर भी किया गया.
सीएम योगी इस शोभायात्रा में सर पर पगड़ी पहनकर लग ही अंदाज में नज़र आए.
सीएम योगी ने प्रदेश की जनता को रंग उत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होलिकादहन और होली को लेकर कहीं ऐसा कोई कृत्य नहीं होना चाहिए जिससे कोई टकराहट पैदा हो
सीएम योगी ने होलिका दहन पर अहंकार, बुराइयों और नकारात्मकता का दहन करने का आह्वान किया
इस शोभायात्रा के दौरान बीजेपी सांसद रविकिशन भी सीएम योगी के साथ मौजूद रहे.
शोभायात्रा के अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में भ्रष्टाचार का दहन कर दिया है. अब उनके नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है.
Download App